नई दिल्ली : दुनिया में शांति स्थापित कराने वाली इमेज के पीछे भाग रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात फिर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। इस दौरान यूरोपीय यूनियन के बड़े नेता भी मौजूद थे।
इसे एक त्रिपक्षीय बातचीत माना जा रहा है। व्हाइट हाउस में हुई इस बातचीत के दौरान का एक ऐसा वाक्या सामने आया है जो अब चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, मीटिंग से पहले एक ऐसा वक्त आया जब ये सभी बड़े नेता भूल गए कि उनका माइक ऑन है, ऐसे में उनके बीच हुई हल्की फुल्की बातचीत भी रिकॉर्ड हो गई।
इस पर उनके बगल की कुर्सी पर बैठती हुई इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी कहती हैं, “मेरे हिसाब से ये (मर्ज) बहुत लंबे हैं।” ट्रंप जवाब देते हुए कहते हैं, “हां ज्यादा लंबे हैं।” तो मेलोनी कहती हैं, “मेरे लिए वोलोदिमीर ठीक हैं।”
वो आगे कहते हैं, “पुतिन समझौता चाहते हैं। वह मेरी खातिर समझौता चाहते हैं। समझे आप। आइए बैठते हैं।” ट्रंप और मैक्रों के बीच इशारों-इशारों में भी बातचीत हुई।




