नई दिल्ली: भारत समेत दुनियाभर में सोना, डिमांड के लिहाज से सबसे मूल्यवान धातु है। हर साल देश में बड़ी मात्रा में गोल्ड इंपोर्ट किया जाता है। क्या आप जानते हैं भारत में गोल्ड का सबसे बड़ा मार्केट कहां है जहां से पूरे देश में सोने की सप्लाई होती है। वैसे तो सोने के लिए जलगांव से लेकर रतलाम के बाजार काफी फेमस हैं, लेकिन सोने का सबसे बड़ा मार्केट कहीं और है। देश में सबसे बड़ा सर्राफा बाजार मुंबई स्थित झवेरी बाजार को कहा जाता है। इसके अलावा, केरल के त्रिशूर को गोल्ड कैपिटल ऑफ इंडिया के नाम से जाना जाता है। चूंकि, ये सोने के सबसे बड़े बाजार हैं इसलिए लोगों के मन में सवाल हो सकते हैं कि क्या वाकई यहां गोल्ड सस्ता मिलता है? आइये आपको बताते हैं इन मार्केट से जुड़े कुछ खास फैक्ट्स
भारत नहीं एशिया का सबसे बड़ा गोल्ड मार्केट
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में झवेरी बाजार भारत में सबसे बड़ा गोल्ड मार्केट कहा जाता है, खास बात है कि इसे एशिया का सबसे बड़ा सोने का बाजार भी माना जाता है। इस गोल्ड मार्केट का इतिहास 160 साल पुराना है। खास बात है कि इस मार्केट को मशहूर सर्राफा कारोबारी त्रिभुवनदास झवेरी ने 1864 में स्थापित किया था इसलिए इसे झवेरी बाजार के नाम से जाना जाता है।
इसके अलावा, भारत में बड़े गोल्ड मार्केट के तौर पर महाराष्ट्र का जलगांव शहर, मध्य प्रदेश में रतलाम और दिल्ली का सर्राफा बाजार भी काफी फेमस है।




