Home छत्तीसगढ़ 33 लाख के ईनामी नक्सली सहित कुल 20 नक्सलियों के द्वारा किया...

33 लाख के ईनामी नक्सली सहित कुल 20 नक्सलियों के द्वारा किया गया आत्मसमर्पण

7
0

सुकमा : जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति’’ एवं ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय 09 महिला सहित 20 नक्सलियों के द्वारा नक्सल संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के उद्देश्य से आज दिनांक 03.09.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला सुकमा में  राजेश कुमार पांडेय , उप पुलिस महानिरीक्षक सी आरपीएफ, रेंज  कोंटा , किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, दीपक कुमार श्रीवास्तव, कमांडेंट 212 वाहिनी सीआरपीएफ, विजय शंकर कमांडेंट, 217 बाहिनी सीआरपीएफ, सुरेश सिंह पायल द्वितीय कमान अधिकारी डीआईजी ऑफिस सुकमा, बीरेंद्र कुमार, खंतवाल,  द्वितीय कमान अधिकारी226 वाहिनी सीआरपीएफ,  गंगवाने कैलाश संभाजी,  द्वितीय कमान अधिकारी,अभिषेक वर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा,परमेश्वर तिलकवार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुकमा, मनीष रात्रे उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुुकमा  एवं आशीष सिंह,  सहायक कमांडेंट 218 वाहिनी सीआरपीएफके समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया। उपरोक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन के नवीन पुनर्वास नीति ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति -2025’’ के तहत् प्रत्येक को 50-50 हजार रूपये के मान से प्रोत्साहन राशि एवं अन्य सुविधायें प्रदान करायें जायेंगे।