नई दिल्ली : भारत की सबसे बड़ी SUV निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने कहा है कि वह GST 2.0 के तहत मिली पूरी टैक्स छूट का फायदा सीधे ग्राहकों को देगी। इसका मतलब यह है कि आज यानी 6 सितंबर 2025 से महिंद्रा की सभी ICE SUV मॉडल्स की कीमतों में कटौती हो गई है। कंपनी ने यह कदम 56वीं GST काउंसिल की बैठक के बाद उठाया गया है, जिसकी अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की थी। इसमें ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए टैक्स संरचना को आसान बनाते हुए दो स्लैब वाला सिस्टम लागू किया गया।
| मॉडल | वर्तमान GST + सेस | नई GST | 6 सितंबर से पूरा GST लाभ (लाख रुपये तक) |
|---|---|---|---|
| Bolero / Neo | 31% | 18% | 1.27 |
| XUV3XO (पेट्रोल) | 29% | 18% | 1.40 |
| XUV3XO (डीजल) | 31% | 18% | 1.56 |
| THAR 2WD (डीजल) | 31% | 18% | 1.35 |
| THAR 4WD (डीजल) | 48% | 40% | 1.01 |
| Scorpio Classic | 48% | 40% | 1.01 |
| Scorpio-N | 48% | 40% | 1.45 |
| Thar Roxx | 48% | 40% | 1.33 |
| XUV700 | 48% | 40% | 1.43 |
यह ऑफर एक विशेष मॉडल और वेरिएंट के लिए है। लाभ मॉडल और वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग होंगे।
नए GST रेट लागू होने से छोटे SUVs पर टैक्स 29–31% से घटकर 18% कर दिया गया है। वहीं, बड़े मॉडल जैसे Scorpio N, Thar 4WD और XUV700 पर टैक्स 48% से घटाकर 40% कर दिया गया है। महिंद्रा की पॉपुलर SUVs पर ग्राहकों को 1.01 लाख रुपये से लेकर 1.56 लाख रुपये तक का फायदा मिलेगा।




