सुबह उठकर अगर आप चाय या कॉफी की बजाय एक गिलास किशमिश का पानी पी लें, तो सेहत को कई अनदेखे फायदे मिल सकते हैं. यह नुस्खा भले ही हमारी दादी-नानी की रसोई से आया हो, लेकिन आज न्यूट्रिशन साइंस भी इसके फायदे मान रहा है. रातभर भिगोई हुई किशमिश और उसका पानी शरीर को न सिर्फ एनर्जी देता है, बल्कि पाचन सुधारने, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और स्किन ग्लो बढ़ाने में भी मददगार है.
पाचन और गट हेल्थ
किशमिश में मौजूद फाइबर पाचन को दुरुस्त रखता है. जब इन्हें रातभर भिगोया जाता है, तो ये नरम होकर पेट के लिए हल्की हो जाती हैं. रिसर्च बताती है कि किशमिश में मौजूद प्रीबायोटिक कंपाउंड अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देते हैं और गट हेल्थ को बैलेंस रखते हैं.
एनर्जी और आयरन से भरपूर
खासकर ब्लैक किशमिश आयरन से भरपूर होती है, जो रेड ब्लड सेल्स बनाने के लिए जरूरी है. किशमिश का पानी रोज पीने से शरीर में थकान कम होती है और ऑक्सीजन सर्कुलेशन बेहतर होता है. यह एनीमिया से जूझ रहे लोगों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है.
दिल की सेहत और ब्लड प्रेशर कंट्रोल
किशमिश में पोटैशियम और फाइबर पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है. रिसर्च के अनुसार, रोजाना किशमिश खाने से हल्के हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों में सिस्टोलिक BP घट सकता है. एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर मिलकर हार्ट डिजीज का रिस्क भी कम कर सकते हैं.
स्किन के लिए बेहतरीन
किशमिश के पानी में विटामिन C और E होते हैं, जो कोलेजन बनाने और स्किन (Kishmish water for skin) रिपेयर करने में मदद करते हैं. इससे स्किन हेल्दी, ग्लोइंग और यूथफुल दिख सकती है. यह भले ही स्किन केयर का रिप्लेसमेंट न हो, लेकिन एक सपोर्टिव ड्रिंक जरूर है.
ब्लैक बनाम गोल्डन किशमिश
ब्लैक किशमिश – धूप में सुखाई जाती है, आयरन और फाइबर ज्यादा होता है, एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर.
गोल्डन किशमिश – सल्फर डाइऑक्साइड से ट्रीट की जाती है और मशीन-ड्राई होती है, टेस्ट में ज्यादा मीठी और मुलायम.
अगर आपको हेल्थ बूस्ट चाहिए तो ब्लैक किशमिश बेहतर है, जबकि टेस्ट पसंद करने वालों को गोल्डन किशमिश ज्यादा भा सकती है.




