Home लाइफस्टाइल हेल्दी और फ्रेश रहने के लिए घर पर इस तरह तैयार करें...

हेल्दी और फ्रेश रहने के लिए घर पर इस तरह तैयार करें खीरे का जूस

13
0

खीरे का जूस एक ऐसा ड्रिंक है, जिसे पीते ही आपके बॉडी को हल्कापन और ताजगी महसूस होगा. खीरा हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है, इसमें पानी, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और एनर्जी भी देते हैं. इस जूस को पीने से पाचन बेहतर होता है, शरीर से गंदगी (टॉक्सिन) बाहर निकलती है और त्वचा साफ व ग्लोइंग दिखती है. अगर आप वजन कम करना चाहते हैं या हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं, तो यह जूस आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा. ऐसे में आइए इस आर्टिकल में जानते हैं इसे घर पर आसानी से बनाने के बारे में.

खीरा का जूस बनाने के लिए सामग्री

  1. खीरा – 2
  2. नींबू – 1 (रस)
  3. पुदीना पत्ते – 6-7
  4. शहद/चीनी – 1-2 चम्मच (स्वादानुसार)
  5. काला नमक – ½ चम्मच
  6. ठंडा पानी – 1 कप

खीरा का जूस बनाने की विधि

  1. सबसे पहले खीरे को अच्छी तरह धोकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें.
  2. मिक्सर जार में खीरे के टुकड़े, पुदीना पत्ते और थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें.
  3. इसे छलनी से छान लें, जिससे जूस साफ हो जाए.
  4. अब इसमें नींबू का रस, काला नमक और शहद मिलाकर अच्छे से मिक्स करें.
  5. तैयार हुए जूस को आप गिलास में डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.