Home लाइफस्टाइल आलू के रस में मिलाएं ये चीजें, सिर्फ 3 दिन में आंखों...

आलू के रस में मिलाएं ये चीजें, सिर्फ 3 दिन में आंखों के नीचे से काले घेरे हो जाएंगे गायब

10
0

आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स होना एक आम समस्या बन चुकी है। लंबे समय तक कंप्यूटर स्क्रीन पर काम करना, नींद न आना और स्ट्रेस इसके मुख्य कारण माने जा रहे हैं। हालांकि बहुत कम लोग ही दवाइयों या महंगे प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, फर्क कम ही नजर आता है।

लेकिन हम आपके लिए घरेलू नुस्खा लेकर आए हैं। इसे सिर्फ 3 दिन इस्तेमाल करने से डार्क सर्कल्स कम किए जा सकते हैं।

डार्क सर्कल्स को गायब करने का क्या है घरेलू नुस्खा?

आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स क करने के लिए आलू के रस में कॉफी पाउडर और शहद को मिला कर लगाने से काफी फायदा मिलता है। इसे बनाने के लिए एक कटोरी में ताजा आलू के रस को लें, उसमें एक से दो चम्मच कॉफी पाउडर को मिला लें। इसका पेस्ट बनाने के लिए इसमें शहद मिलाएं। ये मिक्चर आंखों के नीचे लगाने से डार्क सर्कल्स में मदद देता है। थकी हुई आंखों में आराम देता है।

कैसे लगाएं, जानें तरीका

सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह धो लें। इसके बाद तैयार किए गए मिक्स को आंखों के नीचे सॉफ्ट उंगलियों से हल्के हाथों से लगाएं। इस लगभग 15-20 मिनट तक लगा रहने दें ताकि यह सूख जाए। इसके बाद चेहरा नॉर्मल पानी से धो लें। इस नुस्खे को रोजाना 3-4 दिनों के लिए लगाएं, आपको खुद ही फर्क नजर आएगा।

नुस्खे के फायदे

इस घरेलू उपाय में जिन चीजों को मिलाकर बनाया गया है, उससे आंखों को बहुत फायदा मिलता है-

  1. आलू का रस- स्किन को नेचुरल ब्लीचिंग करता है। डार्क सर्कल को हल्का करता है।
  2. कॉफी पाउडर- एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर रहता है। यह आंखों की सूजन का कम करता है। आंखों की स्किन को फ्रेश बनाता है।
  3. शहद- मॉइस्चराइज करता है और स्किन को नरम बनाए रखता है।
  4. रोजाना इसे इस्तेमाल करने से आंखों की थकान भी कम होती है और स्किन में निखार आता है।