नई दिल्ली : चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे ने इसी साल फिल्म सैयारा (Saiyaara) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। किसी को उम्मीद नहीं थी कि कम बजट में बनी ये रोमांटिक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमाल करेगी कि साल 2025 की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो जाएगी।
सैयारा ने अहान पांडे को रातोंरात स्टार बना दिया था। फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस कमाल की थी। अब रोमांटिक हीरो बनने के बाद अहान एक्शन का दम दिखाने वाले हैं। उनके हाथ बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर की फिल्म लगी है जो रोमांस किंग को एक्शन किंग में बदल दे।
यह एक्शन थ्रिलर भी यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनाई जा रही है। YRF के साथ अहान पांडे की ये दूसरी मूवी है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म एक एक्शन रोमांस जॉनर की होगी। वह फिर से सुल्तान और टाइगर जिंदा है वाले औरा में लौट रहे हैं और इस बार उन्होंने अपनी फिल्म के लिए न्यू स्टार अहान को चुना जो सैयारा में उनके परफॉर्मेंस से काफी इंप्रेस हुए।
सिर्फ अली अब्बास जफर ही नहीं, बल्कि ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अहान पांडे संजय लीला भंसाली के साथ भी फिल्म करेंगे। हाल ही में उन्हें भंसाली के ऑफिस से बाहर निकलते हुए देखा गया। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अहान, संजय की फिल्म के अगले हीरो हो सकते हैं। हालांकि, इस मामले में अभी तक संजय या अहान में किसी की भी तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।




