बालोद: महिला एवं बाल विकास विभाग बालोद लगातार विवादों में घिरता जा रहा है। कभी सामूहिक विवाह योजना में लाखों रुपये की गड़बड़ी तो कभी फरवरी महीने को 30 दिन का बताते हुए सामान खरीदने का आदेश देने जैसी लापरवाहियों के कारण विभाग सुर्खियों में है। अब एक नया मामला सामने आया है, जिसमें विभाग की ही एक संविदा महिला कर्मचारी पर पिछले 19 महीने से महतारी वंदन योजना का लाभ उठाने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में शिकायतकर्ता ने कलेक्टर को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
दरअसल महिला बाल विकास विभाग बालोद के जिला कार्यालय में पदस्थ महिला कर्मचारी लक्ष्मी साहू पति राजेन्द्र साहू विभाग में तृतीय वर्ग की संविदा कर्मचारी है और बालोद के वार्ड 18 में निवास करती है और पिछले 19 महीने से सरकार को महतारी वंदन का पैसा ले सरकारी खजाने में चुना लगा रही है। विभाग के जिला कार्यालय में पदस्थ रहने के बाद भी जिला अधिकारी पूरे मामले से बेखबर है। इससे साफ जाहिर होता है कि जिला अधिकारी के संरक्षण में पूरा खेल हो रहा होगा कहना गलत नहीं होगा। महिला पर शिकायतकर्ता ने पता बदलकर योजना का फायदा लेने का आरोप भी लगाया है।




