काठमांडू : नेपाल में ‘नई कुमारी या जीवित देवी’ के रूप में दो साल आठ महीने की एक बच्ची का चयन किया गया है। आर्या तारा शाक्य नाम की कन्या ने मंगलवार को विधिवत रूप से पारंपरिक कुमारी सिंहासन ग्रहण किया।
काठमांडू के तलेजू भवानी मंदिर के पुजारी उद्धव कर्माचार्य के अनुसार उन्होंने मंगलवार को एक शुभ मुहूर्त में एक विशेष समारोह के दौरान कुमारी घर में औपचारिक रूप से प्रवेश किया।
कुमारी की पूजा हिंदू और बौद्ध दोनों करते हैंकुमारी का चयन शाक्य लड़कियों में से किया जाता है, जब तक वे अपनी पहली माहवारी का अनुभव नहीं करतीं। हाल ही में पूर्व कुमारी 12 वर्ष की आयु में अपनी पहली माहवारी के बाद पदमुक्त हो गईं। कुमारी की पूजा हिंदू और बौद्ध दोनों करते हैं।
हालांकि, कुमारी चुनने वाली शाक्य समुदाय को बौद्ध माना जाता है, लेकिन कुमारी को हिंदू देवी के रूप में पूजा जाता है। कुमारी पूजा की परंपरा 500 से 600 वर्ष पुरानी है, जो मल्ल राजाओं के शासन में शुरू हुई। कुमारी को देवी तलेजू का मानव रूप मानते हैं।




