किरंदुल : जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा में पुलिस अधीक्षक गौरव राय जिला दन्तेवाड़ा के दिशा-निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा हैं।जिसके तहत लगातार नक्सल गस्त सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा नक्सलियों की गिरफ्तारी जारी है।इसी तारतम्य में सोमवार सातधार पुल के पास कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की उपस्थिति की मुखबिर आसूचना पर मालेवाही कैंप से थाना मालेवाही तथा सीआरपीएफ का संयुक्त बल सातधार की ओर सूचना की तस्वीर के लिए रवाना हुए थे की मौके पर 03 संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगे जिन्हें घेराबंदी कर मौके से हिरासत में लिया गया।पूछताछ करने पर प्रतिबंधित माओवादी संगठन CPI(M) मे सक्रिय सदस्य के रूप में काम करना स्वीकार किया और सातधार पुल के पास हाल ही में हुए आईईडी ब्लास्ट, जिसमें सीआरपीएफ के दो जवान घायल हुए थे, की घटना में शामिल होना स्वीकार किया तथा एक जिंदा प्रेशर आईईडी लगे होने की बात भी स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर थाना तथा सीआरपीएफ बल द्वारा मौके पर जाकर सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके से 01 kg का प्रेशर आईईडी बरामद कर निष्क्रिय किया गया।आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सबल तथा अन्य सामान भी बरामद किया गया है।आगे आरोपियों की विधिवत गिरफ्तारी की कार्यवाही करके माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।




