Home लाइफस्टाइल बाजार से खरीदने की जगह घर पर इन 2 चीजों से बनाएं...

बाजार से खरीदने की जगह घर पर इन 2 चीजों से बनाएं मॉइस्चराइजर, त्वचा रहेगी मुलायम

13
0

मौसम बदल रहा है और सर्दी आने वाली है। ऐसे में स्किन में ड्राई हो जाती है। ठंड के मौसम में त्वचा का रूखापन सबसे आम समस्या है। महंगे क्रीम या लोशन भी कई बार ज्यादा असर नहीं दिखा पाते हैं।

ऐसे में अगर आप अपनी स्किन को नेचुरल तरीके से मुलायम और ग्लोइंग रखना चाहती हैं, तो घर पर सिर्फ 2 आसान चीजों से मॉइस्चराइजर तैयार कर सकते हैं। ये तरीका न तो महंगा है और न ही समय लेने वाला और सबसे खास बात, इसमें कोई केमिकल नहीं होता है। आइए जानते हैं त्वचा का ख्याल रखने के लिए कैसे घर पर बनाएं मॉइस्चराइजर-

आवश्यक सामग्री:

  • 1 चम्मच शहद
  • 2 चम्मच एलोवेरा जेल

बस यही दो चीजें आपकी त्वचा को अंदर से पोषण देंगी और ड्राईनेस को दूर रखेंगी।

मॉइस्चराइजर बनाने की विधि:

  • एक साफ कटोरी में एलोवेरा जेल लें।
  • उसमें शहद मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें जब तक मिश्रण क्रीमी न हो जाए।
  • इसे एक छोटे जार में भरकर फ्रिज में रख दें। यह करीब 7 दिन तक ताजा रहेगा।

कैसे करें इस्तेमाल:

  • रोजाना नहाने के बाद या सोने से पहले साफ चेहरे और हाथों पर हल्के हाथों से लगाएं।
  • इसे पूरी तरह स्किन में सोखने दें।
  • चाहें तो दिन में दो बार भी लगा सकती हैं यानी सुबह और रात।

क्या हैं फायदे?

  • शहद त्वचा में नमी बनाए रखता है और एंटीबैक्टीरियल गुणों से त्वचा को मुलायम व साफ करता है।
  • एलोवेरा जेल स्किन को ठंडक देता है, सनबर्न या जलन को कम करता है और ग्लो बढ़ाता है।
  • दोनों मिलकर एक नैचुरल हाइड्रेटिंग लेयर बनाते हैं, जिससे त्वचा पूरे दिन मॉइस्चराइज्ड रहती है।

अन्य टिप्स

अगर आपकी स्किन बहुत ड्राई है, तो इसमें 2-3 बूंदें नारियल तेल या बादाम तेल भी मिला सकती हैं। इससे स्किन और भी मुलायम बनेगी।

सिर्फ दो घरेलू चीजों से बना यह मॉइस्चराइजर आपकी स्किन को नेचुरल नमी, चमक और कोमलता देगा।