Home छत्तीसगढ़ खनिज विभाग ने तीसरे चरण में डाली 4 नई रेत खदानें, अब...

खनिज विभाग ने तीसरे चरण में डाली 4 नई रेत खदानें, अब कुल 15 रेतघाटों की होगी नीलामी, MST पोर्टल पर किया अपलोड

10
0

रायगढ़ :  रायगढ़ जिले में अगले कुछ महीनों में एक साथ कई रेत खदानें प्रारंभ हो जाएंगी। अब तक दो चरणों में 11 रेत खदानों की नीलामी सूचना जारी की गई थी। अब चार नई खदानों की सूचना भी जारी कर दी गई है। खनिज विभाग ने अब तक 11 नई रेत खदानों की नीलामी के लिए टेंडर जारी कर दिया है। पहले पांच खदानों की सूचना दी गई थी। दूसरे चरण में छह नए रेतघाटों की नीलामी की जानी है। तीसरे चरण में चार नए रेतघाट रखे गए हैं। खनिज विभाग ने डूमरपाली रायगढ़, जोगड़ा धरमजयगढ़, सरडामाल रायगढ़ और छिरभौना घरघोड़ा की नीलामी सूचना जारी की है।

21 नवंबर से 27 नवंबर शाम 5.30 बजे के बीच तकनीकी एवं वित्तीय बोली जमा की जाएगी। नए नियमों के तहत रेत खदानों का आवंटन ऑनलाईन माध्यम से किया जाएगा। आवंटन इलेक्ट्रॉनिक नीलामी रिवर्स ऑक्शन से होना है। इसके लिए ऑनलाईन निविदा जारी की गई है। इसके नियम और शर्तों की विस्तृत जानकारी एमएसटीसी के पोर्टल पर डाली गई है। साथ ही खनिज विभाग जिला कार्यालय, संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और जिला पंचायत में भी चस्पा की गई है।

15 रेतघाटों की नीलामी अगले महीने

नई रेत नीति के तहत रेत खदानों की नीलामी प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी गई है। छग सरकार ने पुरानी मैन्युअल प्रक्रिया को विदा करते हुए सबकुछ ऑनलाईन कर दिया है। पहले लॉट में बरभौना (खरसिया), बायसी (धरमजयगढ़), कंचनपुर (घरघोड़ा), लेबड़ा (रायगढ़) और पुसल्दा (छाल) को इलेक्ट्रॉनिक नीलामी के लिए प्रस्तुत किया गया था। इसके लिए एमएसटीसी पोर्टल में 31 अक्टूबर से 6 नवंबर शाम 5.30 बजे तक तकनीकी और वित्तीय बोली जमा की जा सकेगी। दूसरे चरण में रायगढ़ तहसील के औराभांठा, सहजपुरी, धरमजयगढ़ तहसील की जोगड़ा-1, छाल तहसील की रीलो, घरघोड़ा का कारीछापर और खरसिया के दर्रामुड़ा रेत खदानों को नीलाम किया जाना है। बोली 14 नवंबर 2025 सुबह दस बजे से 20 नवंबर 2025 शाम 5.30 बजे तक ऑनलाईन जमा होगी।