नई दिल्ली : कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा इस सवाल को मन में लेकर इस बार ऑडियंस को उलटे पांव अपने घर नहीं लौटना पड़ा। इस बार निर्देशक एस एस राजामौली ने इस बार को सुनिश्चित किया कि ऑडियंस को इस सवाल का जवाब पहली बार में ही मिल जाए।
उनकी फिल्म ‘बाहुबली: द एपिक’ वर्ल्डवाइड एक बार फिर से रिलीज हुई। मूवी को बाहुबली के 10 साल पूरे होने की खुशी में रीएडिट करने रिलीज किया गया था। रिलीज से पहले मूवी का एडवांस बुकिंग में रिस्पांस काफी अच्छा था। बाहुबली: द एपिक जब 31 अक्टूबर को थिएटर में आई तो मूवी को काफी पॉजिटिव रिस्पांस मिला। हालांकि, 5 दिनों तक धुआंधार बिजनेस करने वाली इस फिल्म की कमाई छठे इन घट गई है।
सैकनलिक डॉट कॉम के अर्ली आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने मंगलवार को जहां 1.95 करोड़ का बिजनेस किया था, तो बुधवार को फिल्म के खाते में अभी तक सिर्फ 1.13 करोड़ ही आए हैं। मूवी का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन अब तक 29.28 करोड़ तक का हुआ है।
ओवरसीज मार्किट में बाहुबली द एपिक ने 11.75 करोड़ की कमाई की है, जो न्यू रिलीज फिल्मों के लिए भी वाकई मुश्किल है। इस फिल्म में प्रभास जहां अपना महेंद्र और अम्नेंद्र और वीरेन्द्र का ट्रिपल रोल निभाते दिखे, तो वहीं राजा भाल्लाल्देव बनकर राणा ने एक बार फिर से धमाल मचाया।




