Home विदेश चुपचाप नहीं बैठा है हाफिज सईद, ढाका से भारत पर हमले की...

चुपचाप नहीं बैठा है हाफिज सईद, ढाका से भारत पर हमले की रच रहा साजिश

10
0

 नई दिल्ली :  लश्कर-ए-तैय्यबा का चीफ हाफिज सईद एक बार फिर भारत पर हमले की साजिश कर रहा है। नई खुफिया जानकारी के अनुसार, आतंकी सईद बांग्लादेश को एक नए लॉन्चपैड के रूप में तैयार कर रहा है। इसकी मदद से वह भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में है।

दरअसल, ये खुलासा 30 अक्तूबर को पाकिस्तान के खैरपुर तमीवाली में हुई एक रैली में हुआ है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लश्कर के कमांडर का वीडियो वायरलबता दें कि सामने आए वीडियो में लश्कर-ए-तैय्यबा के एक प्रमुख कमांडर सैफुल्लाह को देखा जा सकता है, साफ तौर पर कह रहा है कि हाफिज सईद चुप नहीं बैठा है; वह बांग्लादेश के रास्ते भारत पर हमला करने की तैयारी कर रहा है।

लश्कर-ए-तैय्यबा के कमांडर ने दावा किया कि उसका संगठन पहले से ही पूर्व पाकिस्तान यानी बांग्लादेश में सक्रिय रहा है, और वह भारत को ऑपरेशन सिंदूर का जवाब देने की तैयारी कर रहा है।

आतंकियों को बांग्लादेश भेज रहा हाफिज सईदटीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, आतंकी हाफिज सईद ने अपने एक करीबी सहयोगी को बांग्लादेश भेजा है, ताकि वह जिहाद के बहाने स्थानीय युवाओं को कट्टरपंथी बना सके और उन्हें आतंकवादी प्रशिक्षण दिया जा सके।

वीडियो में लश्कर-ए-तैय्यबा का ये कमांडर खुलेआम लोगों को भारत के खिलाफ जंग छेड़ने के लिए उकसाते हुए देखा जा सकता है। हैरान करने वाली बात है कि इस कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं। इससे साफ है कि ये आतंकवादी संगठन भारत के खिलाफ जिहाद के मकसद से नाबालिगों का शोषण और उन्हें भड़काने की कोशिश कर रहा है।

पाकिस्तानी सेना की तारीफलश्कर-ए-तैय्यबा के कमांडर सैफुल्लाह ने अपने भाषण में पाकिस्तानी सेना की जमकर तारीफ की। उसने कहा कि 9 और 10 मई की रात के बाद पाकिस्तान ने जवाब दिया, जबकि अमेरिका और बांग्लादेश भी कथित तौर पर पाकिस्तान के करीब आ रहे हैं। हालांकि, वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि दैनिक जागरण नहीं करता है।