नई दिल्ली : पड़ोसी देश पाकिस्तान बालश्रम की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। एक ताजा सर्वेक्षण के अनुसार पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 16 लाख से अधिक बच्चे बाल मजदूरी में लगे हुए हैं। सिंध के लेबर विभाग के डायरेक्टर जनरल सैयद मुहम्मद मुर्तजा अली शाह ने बताया कि 17 साल तक के बच्चों के लिए सुरक्षा कानून लागू करने के बावजूद ये समस्या जस की तस बनी हुई है।
जुलाई-अगस्त के बीच UNICEF और सांख्यिकी ब्यूरो के सांझे प्रयास द्वारा किए गये सर्वेक्षण में मालूम हुआ कि सिंध के 16 लाख से अधिक बच्चे (जिसमें 5 से लेकर 17 वर्ष तक के बच्चे शामिल हैं) बालश्रम में लगे हुए हैं।
इसके बाद थारपारकर में 29 फीसदी, टांडो मुहम्मद खान में 20.3 फीसदी और शिकारपुर में 20.2 फीसदी बच्चे बालश्रम में लगे हुए है। कराची में यह प्रतिशत सबसे कम है जहां महज 2.38 प्रतिशत बच्चे बाल मजदूरी कर रहे हैं।
उन्होंने ये भी बताया कि मुख्यमंत्री ने इस समस्या को खत्म करने को लेकर विशेष बल का भी गठन किया है।




