नई दिल्ली : दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद पूरे देश में सुरक्षा चाकचौबंद कर दी गई है। राष्ट्रीय राजधानी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। वहीं अरुण जेटली स्टेडियम की सुरक्षा की बढ़ा दी गई है। इस स्टेडियम में इस समय रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-डी का मैच खेला जा रहा है जिसमें मेजबान टीम का सामना जम्मू-कश्मीर से हो रहा है।
दिल्ली में जहां ये ब्लास्ट हुआ है उससे स्टेडियम ज्यादा दूर नहीं है। इसलिए एहतियातन सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई है। इस ब्लास्ट में 10 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है। वहीं कई लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया है कि ब्लास्ट रेड लाइट के पास कार में हुआ जिससे आसपास की कारों में भी आग लग गई।
जम्मू-कश्मीर को चौथी पारी में 179 रनों की दरकार है। सोमवार का खेल खत्म होने तक टीम ने दो विकेट खोकर 55 रन बना लिए थे। आखिरी दिन उसकी जीत की संभावना काफी मजबूत हैं।
नहीं पता चल सका कारणहालांकि, दिल्ली ब्लास्ट के कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। दिल्ली सहित मुंबई, यूपी कई जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। गृह मंत्री अमित शाह ने घटनास्थल का दौरा किया है। इसके अलावा सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं।




