अगर आप अपने जीवन में कुछ वास्तु नियमों को अपनाते हैं, तो इससे आपको कई तरह के लाभ देखने को मिल सकते हैं। कभी-कभी अच्छी खासी कमाई के बाद भी कुछ लोगों के हाथ में पैसा नहीं टिकता। ऐसे में आप इस स्थिति से बचने के लिए कुछ वास्तु टिप्स अपना सकते हैं।
उत्तर दिशा में रखें इन बातों का ध्यानवास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को विशेष महत्व दिया जाता है और इस दिशा को धन का द्वार माना जाता है। ऐसे में घर की उत्तर दिशा में आपको साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए, तभी घर में लक्ष्मी जी का वास बना रहता है। इसके साथ ही घर की उत्तर दिशा में धन के देवता भगवान कुबेर की मूर्ति या तस्वीर भी जरूर लगानी चाहिए और इस दिशा में तिजोरी या अलमारी भी रखनी चाहिए। इससे धन आकर्षित होता है।
इसके साथ ही लक्ष्मी जी की पूजा में उन्हें कमल का फूल भी जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से जातक के लिए धन-समृद्धि के योग बनने लगते हैं। लक्ष्मी जी की कृपा के लिए मुख्य द्वार पर दीपक भी जरूर जलाएं और उस पर स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं।




