Home मनोरंजन साड़ी में देसी गर्ल की धाय-धाय, राजामौली की फिल्म से Priyanka Chopra...

साड़ी में देसी गर्ल की धाय-धाय, राजामौली की फिल्म से Priyanka Chopra का धमाकेदार कमबैक

9
0

नई दिल्ली :  प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से एस एस राजामौली की फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में देसी गर्ल की जोड़ी पहली बार साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आएगी। इस फिल्म में उनका किरदार किस तरह का होगा, इसका इंतजार प्रियंका चोपड़ा के चाहने वाले एक लंबे समय से कर रहे थे।

हालांकि, अब उनके इंतजार का समय खत्म हो चुका है, क्योंकि ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा का उनकी अपकमिंग फिल्म ग्लोबल ट्रोटर से पहला लुक सामने आ चुका है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुने लेवल पर पहुंचा दिया है।

एस एस राजामौली ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ग्लोबल ट्रोटर’ से प्रियंका चोपड़ा का पहला लुक अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। इस पोस्टर में प्रियंका चोपड़ा ने साड़ी पहनी है और वह पहाड़ों पर अंगारों के बीच हाथ में बंदूक थामे धाय-धाय गोली चलाते हुए नजर आ रही हैं, जिससे ये तो क्लियर हो गया है कि एस एस राजामौली की इस मूवी में प्रियंका चोपड़ा दमदार एक्शन करते हुए भी स्क्रीन पर नजर आएंगी।

इस पोस्टर को शेयर करते हुए एस एस राजामौली ने कैप्शन में लिखा, “वह महिला जो इंडियन सिनेमा को ग्लोबल मंच पर लेकर गई। वेलकम बैक देसी गर्ल, प्रियंका चोपड़ा। मैं दुनिया को आपके ‘मंदाकिनी’ के रूप में अलग-अलग शेड्स दिखाने का इंतजार नहीं कर सकता”।

priyanka chopra look

प्रियंका के कमबैक से बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंटमहेश बाबू की फिल्म से प्रियंका चोपड़ा का फर्स्ट लुक देखने के बाद फैंस अपनी बेसब्री नहीं रोक पा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये बहुत ही शानदार पोस्टर है, किसी महिला को साड़ी पहने गोलियां चलाते देखना वाइल्ड है”। दूसरे यूजर ने लिखा, “बाहुबली से मंदाकिनी तक, इंडियन सिनेमा का बार अब हिया हो चुका है। एस एस राजामौली का विजन और प्रियंका चोपड़ा का ग्लोबल औरा, इस फिल्म को दुनियाभर में अलग लेवल पर ले जाएगा”।

क अन्य यूजर ने लिखा, “अगर किसी चेहरे को मुख्य किरदार कहा जा सकता है, तो वह प्रियंका चोपड़ा है, जो गन और साड़ी में कमाल लग रही हैं। आपको बता दें कि महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म SSMB 29 को टेंटेटिव टाइटल ‘ग्लोबल ट्रोटर (#GlobeTrotter) दिया गया है, जिसे पैन इंडिया रिलीज किया जाएगा।