Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में बिजली विभाग का बड़ा एक्शन, इन सरकारी आवासों के कनेक्शन...

छत्तीसगढ़ में बिजली विभाग का बड़ा एक्शन, इन सरकारी आवासों के कनेक्शन काटे, अधिकारी-कर्मचारी में मचा हड़कंप

12
0

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर में बनी जीएडी कॉलोनी के सरकारी आवासों में अधिकारी-कर्मचारी चोरी से बिजली उपयोग करने के मामले में विद्युत विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

 18 अधिकारियों और कर्मचारियों के आवासों का कनेक्शन काट दिया जबकि 16 आवासों के कर्मचारियों को नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर बिल और पेनाल्टी जमा करने के निर्देश दिए हैं। भुगतान न करने पर एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी भी दी गई है।

सरकारी आवासों के 18 कनेक्शन कटे

जानकारी के अनुसार जैजैपुर ब्लॉक मुख्यालय में बनी 44 जीएडी कॉलोनी में नगर पंचायत के सीएमओ, तहसीलदार और प्रमुख विभागों के कर्मचारी अधिकारी रह रहे हैं। पिछले चार सालों से इन आवासों में बिजली मीटर नहीं लगाए गए थे और बिल भी जमा नहीं किया जा रहा था। अधिकारी-कर्मचारी सीधे लाइन से बिजली का उपयोग कर रहे थे जिससे शासन को हर महीने हजारों रुपये का नुकसान हो रहा था।बीते चार सालों में नोटिस जारी करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी।