नई दिल्ली : अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक कॉमेडी दे दे प्यार दे 2019 में रिलीज हुई थी, फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था और फिल्म सफल रही थी। अब इसी का सीक्वल दे दे प्यार दे 2 ने 14 नवंबर को थिएटर्स में दस्तक दी है। इसमें पहली फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाया गया है और उसी कॉमेडी-रोमांस से दिल जीतने की कोशिश की गई है। अब पहले दिन यह दर्शकों का कितना दिल जीत पाई यह तो बॉक्स ऑफिस आंकड़े ही बताएंगे।
अजय देवगन-आर माधवन खड़े हैं आमने सामनेदिलचस्प बात यह है कि अजय और रकुल दे दे प्यार दे 2 में आशीष मेहरा और आयशा खुराना के अपने किरदारों को दोहरा रहे हैं। जहां एक ओर फैंस उनके ऑन-स्क्रीन रोमांस का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वहीं आर माधवन के साथ अजय की जोड़ी भी काफी दिलचस्पी पैदा कर रही है। पिछली बार रकुल को तबू का सामना करना पड़ा था जो कि अजय देवगन की पत्नी का रोल करती हैं। वहीं इस फिल्म में अजय को इशिका के पापा यानि आर माधवन से उलझना होगा।
अजय और आर माधवन के इस फेस ऑफ ने दर्शकों के बीच दिलचस्पी बढ़ा दी है। आर माधवन और गौतमी कपूर जैसे कलाकारों के टीम में शामिल होने से उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। हर कलाकार कहानी में एक अनोखा अंदाज लेकर आता है।
फिल्म में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह, जावेद जाफरी, आर माधवन, गौतमी कपूर जैसे कलाकार शामिल हैं। फिल्म को अंशुल शर्मा ने डायरेक्ट किया है।




