Home मनोरंजन छोटा पैकेट और बड़ा धमाका कुणाल खेमू की नई वेब सीरीज, कब...

छोटा पैकेट और बड़ा धमाका कुणाल खेमू की नई वेब सीरीज, कब और कहां होगी स्ट्रीम?

12
0

नई दिल्ली: मडगांव एक्सप्रेस में निर्देशन के फील्ड में नई शुरुआत करने वाले अभिनेता कुणाल खेमू को भला कौन नहीं जानता। अब एक एक्टर के साथ-साथ कुणाल डायरेक्टर भी बन गए और लगाातर मूवीज-सीरीज का निर्देशन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक अपकमिंग वेब सीरीज सिंगल पापा में एक्टर और निर्देशक की दोहरी भूमिका निभाई है।

सिंगल पापा सीरीज की ओटीटी रिलीज का एलान मेकर्स की तरफ से कर दिया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ये वेब सीरीज कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी।

कब और कहां आएगी सिंगल पापा
लंबे समय से अभिनेता कुणाल खेमू एक वेब सीरीज पर काम रहा था, जिसके टाइटल का राज अब सिंगल पापा के तौर पर खुल गया है। एक फैमिली ड्रामा कॉमेडी सीरीज है, जिसकी रिलीज की घोषणा बुधवार को की गई है। इस आधार पर कुणाल की सिंगल पापा वेब सीरीज को मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। 12 दिसंबर 2025 को ये सीरीज आपको नेटफ्लिक्स पर देखने को मिल जाएगी।

नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर इस सिंगल पापा के फर्स्ट लुक पोस्टर के जरिए कास्ट भी रिवील की है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है- छोटा पैकेट और बहुत बड़ा धमाका। गहलोत परिवार की कलेश में आपका स्वागत है। 12 दिसंबर को सिंगल पापा को नेटफ्लिक्स पर देखना न भूले। इस तरह से सिंगल पापा की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो गई है।