नए साल की शुरुआत में अब बस कुछ ही समय बाकी रह गया है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आने वाले साल में घर-परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहे, तो इसके लिए आप कुछ वास्तु टिप्स (Vastu Tips) अपना सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको नए साल से पहले किन चीजों को अपने घर से बाहर कर देना चाहिए।
मिल सकते हैं नकारात्मक परिणाम
वास्तु शास्त्र में यह माना गया है कि घर में खंडित देवी-देवताओं की मूर्ति रखने से बचना चाहिए, क्योंकि यह सकारात्मक परिणाम की जगह आपको नकारात्मक परिणाम भी दे सकते हैं। ऐसे में आपको क्षमा-याचना करते हुए इन मूर्तियों को किसी बहती हुई साफ नदी या तालाब में प्रवाहित कर देना चाहिए। इससे आप दोष से बचे रहते हैं।
तुरंत बाहर करें ऐसे बर्तन
रसोई को लेकर भी वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बताए गए हैं, जिसके अनुसार, किचन में आपको टूटे-फूटे या चटके हुए बर्तन रखने से बचना चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता का वास बढ़ने लगता है। ऐसे में नए साल से पहले इस बर्तनों को घर से बाहर जरूर कर दें।
पड़ता है बुरा प्रभाववास्तु शास्त्र में माना गया है कि घर में खराब हो चुके उपकरण या फिर बेकार पड़े सामान जैसे फ्रिज, वाशिंग मशीन आदि को रखने से भी नकारात्मक ऊर्जा पैदा होने लगती है। जिसके चलते आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में या तो इन उपकरणों को ठीक करवा लेना चाहिए या फिर घर से बाहर कर देना चाहिए।




