भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Mahindra की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्द ही नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च किया जाएगा। इसके पहले सोशल मीडिया पर नए टीजर को जारी किया गया है। टीजर में क्या जानकारी सामने आई है। कब नई एसयूवी को लॉन्च किया जाएगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
क्या मिली जानकारीसोशल मीडिया पर 23 सेकेंड के वीडियो टीजर में एसयूवी की झलक मिल रही है। साथ ही कई फीचर्स की जानकारी भी मिल रही है। टीजर के मुताबिक एसयूवी में इसके लॉन्च की तारीख को भी दिया गया है। वीडियो के साथ लिखा गया है कि विनिंग फ़ॉर्मूला चलाने के लिए तैयार हो जाइए। 26 नवंबर को स्क्रीम इलेक्ट्रिक में लॉन्च हो रहा है।
XEV 9S भी होगी लॉन्चनिर्माता की ओर से 26 नवंबर से स्क्रीम इलेक्ट्रिक नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दो एसयूवी को लॉन्च किया जाएगा। इनमें Mahindra BE Rall-E के साथ ही Mahindra XEV 9S भी होगी। XEV 9S महिंद्रा की ओर से ऑफर की जाने वाली पहली इलेक्ट्रिक सात सीटों वाली एसयूवी होगी, जिसमें कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाएगा।




