सर्दियों के मौसम में ठंडी हवाएं चेहरे की नमी छीन लेता है, जिससे चेहरे रुखा-सुखा हो जाता है। कई लोग सर्दियों में पॉर्लर जाकर चेहरे को चमकाने के लिए कितने पैसे खर्च कर देते हैं और यह फैसपैक भी सिर्फ कुछ ही दिनों तक चलता है।
उसके बाद फिर से चेहरा पहले जैसा हो जाता है।
इसलिए सबसे पहले आपको अपने स्कीन केयर रूटीन को फॉलो करने की जरूरत है। इससे चेहरे नौचुरली ग्लो करेगा और चेहरे की नमी वापस आ जाएगी। आइए इस लेख में आपको विस्तार से चुकंदर का फेस पैक लगाने के बारे में विस्तास से बताएंगे।
चेहरे के लिए चुकंदर क्यों है फायदेमंद?
- चुकंदर एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर होता है। यह सिर्फ खून बढ़ाने का काम नहीं करता, बल्कि आपकी त्वचा को एक खूबसूरत ‘पिंक ग्लो’ भी देता है।
- चुकंदर में क्लींजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा की गहराई से सफाई करते हैं और गंदगी को दूर करते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व काले धब्बों और पिगमेंटेशन को हल्का करने में मदद करते हैं।
- चुकंदर का जूस त्वचा को अंदर से पोषण देता है, जिससे चेहरा गुलाबी और चमकदार दिखने लगता है।
- यह फ्री रेडिकल्स से लड़ता है, जिससे झुर्रियों की समस्या कम होती है और आप जवां दिखते हैं।
पिंक ग्लो के लिए चुकंदर और दही का फेस पैक
- 1 चम्मच चुकंदर का पेस्ट या जूस
- दही
- बेसन
लगाने का तरीका
- इन तीनों को अच्छी तरह मिलाकर एक चिकना पेस्ट तैयार कर लें।
- इस पेस्ट को अपने साफ चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- इसे 15 से 20 मिनट तक सूखने दें।
- सूखने के बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए ठंडे पानी से धो लें।
टैनिंग हटाने के लिए चुकंदर और संतरे के छिलके का पाउडर
- चुकंदर का जूस
- संतरे के छिलके का पाउडर
- थोड़ा सा गुलाब जल
लगाने का तरीका-
- इन सब को मिलाकर थोड़ा गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
- इसे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें।




