नई दिल्ली : Amazon और Flipkart पर अभी ब्लैक फ्राइडे सेल चल रही है। इस सेल के दौरान बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी पर जबरदस्त डील्स देखने को मिल रही हैं। ऐसे में अगर आप काफी समय से 65 इंच का स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है। जी हां, इस सेल के दौरान Sony और Samsung जैसे प्रीमियम ब्रांड्स के 65 इंच के स्मार्ट टीवी बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं।
इसके साथ ही इन टीवी पर बैंक ऑफर्स, EMI ऑफर्स और कई दूसरे ऑफर्स भी मिल रहे हैं। हमने आपके लिए ब्लैक फ्राइडे सेल में मिल रहे 65 इंच के स्मार्ट टीवी पर बेस्ट वैल्यू फॉर मनी डील्स शॉर्टलिस्ट की हैं। आइए उन पर एक नजर डालते हैं…
Philips 165 cm (65 inches) 8100 Series 4K Ultra HD
लिस्ट में पहला टीवी Amazon पर बहुत ही सस्ते दाम पर मिल रहा है। टीवी की कीमत ₹58,999 है, लेकिन ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान आप इसे सिर्फ ₹43,999 में खरीद सकते हैं। इसके अलावा, टीवी पर शानदार बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं, जहां आप Yes बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ऑप्शन के साथ ₹1,500 तक का डिस्काउंट ले सकते हैं। जबकि Federal बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ऑप्शन के साथ ₹3,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा हैं।
सोनी का यह शानदार स्मार्ट टीवी अभी फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट के बाद सिर्फ ₹66,990 में मिल रहा है। इतना ही नहीं, कंपनी इस टीवी पर एक शानदार बैंक ऑफर भी दे रही है, जहां केनरा बैंक क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड EMI ऑप्शन के साथ ₹1500 तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि HDFC बैंक डेबिट कार्ड क्रेडिट EMI ऑप्शन के साथ ₹2000 तक का डिस्काउंट भी मिल रहा है।
इतना ही नहीं, इस टीवी पर एक जबरदस्त बैंक ऑफर भी मिल रहा है। HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड EMI ऑप्शन के साथ इस टीवी पर ₹1250 का डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि डेबिट कार्ड EMI ऑप्शन के साथ कंपनी टीवी पर ₹2000 तक का डिस्काउंट दे रही है।




