एकादशी तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है। इस खास अवसर पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, एकादशी व्रत को करने से भक्त पर श्रीहरि की कृपा बनी रहती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
अब साल का आखिरी महीना शुरू होने वाला है। इस महीने में 3 एकादशी तिथि पड़ रही हैं, तो आइए बिना देर किए आपको बताए हैं कि इस महीने में पड़ने वाली एकादशी की डेट औरशुभ मुहूर्त के बारे में।
दिसंबर में कब-कब है एकादशी
इस बार दिसंबर का महीना बेहद महत्वपूर्ण माना जा रह है क्योंकि इस महीने में मोक्षदा एकादशी, सफला एकादशी और पौष पुत्रदा एकादशी व्रत किया जाएगा।
मोक्षदा एकादशी 2025 डेट और शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 30 नवंबर को रात 09 बजकर 29 मिनट पर हो रही है। वहीं, इस तिथि का समापन 01 दिसंबर को रात 07 बजकर 01 मिनट पर होगा। ऐसे में मोक्षदा एकादशी व्रत 01 दिसंबर को किया जाएगा।




