सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार, दान करने से व्यक्ति को पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। दान का अर्थ होता है उस वस्तु से अपना अधिकार समाप्त करना। धार्मिक कार्यक्रमों, गरीबों व जरूरतमंद लोगों या फिर धार्मिक स्थलों पर दान करना काफी शुभ माना जाता है।
दान-पुण्य करने वाले व्यक्ति पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। लेकिन कुछ चीजों का दान करने से आपको नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वह कौन-सी चीजें हैं, जिनका दान करने से बचना चाहिए।
यदि आप किसी को धार्मिक पुस्तक आदि का दान कर रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि वह किताबें फटी हुई नहीं होनी चाहिए। इसका आपके भाग्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी
हिंदू धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में किसी भी व्यक्ति को झाड़ू का दान करना शुभ नहीं माना गया। ऐसा करने पर मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं, जिससे आपको धन संबंधी समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं।
बढ़ सकते हैं जीवन के कष्ट
शनि देव की कृपा के लिए सरसों के तेल का दान करना शुभ माना गया है। लेकिन इस बात का खासतौर से ध्यान रखें, कि इस्तेमाल हो चुके तेल का भूलकर भी दान नहीं करना चाहिए, अन्यथा आपको शनिदेव की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। जिससे अशुभ परिणाम मिलते हैं और जीवन में कई तरह के कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।
जरूर रखें इन बातों का ध्यानशास्त्रों में बताया गया है कि व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार ही दान करना चाहिए। इसके साथ ही अगर आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन का दान दे रहे हैं, तो इस बात का विशेष रूप से ध्यान जरूर रखें कि भोजन बासी या जूठा नहीं होना चाहिए। वरना आपको इसके शुभ परिणाम की जगह अशुभ परिणाम भी मिल सकते हैं।




