नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के ड्रग तस्करों को बड़ी चेतावनी दी है। कैरिबियन में कथित वेनेजुएला के ड्रग तस्करों की नावों पर बार-बार हवाई हमलों के बाद ट्रंप ने कहा कि अमेरिका बहुत जल्द वेनेजुएला के अंदर रहने वाले ड्रग तस्करों पर हमला करना शुरू कर देगा।
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने मंगलवार की कैबिनेट मीटिंग के दौरान जो टिप्पणी की। इससे वेनेजुएला और अमेरिका दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ने की संभावना है
जमीन पर हमले करने जा रहेवेनेजुएला में ड्रग तस्करों की नाव पर बार-बार हमला करने के बाद अमेरिका ने एक और बड़ा फैसला लिया है। ट्रंप ने कैबिनेट मीटिंग के दौरान कहा कि हम जमीन पर भी ये हमले शुरू करने जा रहे हैं। जमीन पर हमला करना बहुत आसान है, हम जानते हैं कि बुरे लोग कहां रहते हैं। हम बहुत जल्द उन पर हमले शुरू करने जा रहे हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि हेगसेथ हमले से संतुष्ट थे लेकिन दो लोगों से जुड़े दूसरे हमले के बारे में नहीं जानते थे। वहीं, वॉर सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने कहा कि वे पहला हमला लाइव देखे थे। लेकिन फिर वे अपनी अगली मीटिंग में चले गए। उन्होंने बताया कि उन्हे दूसरे हमले के बारे में कुछ घंटे बाद बता चला। मैंने खुद किसी को जिंदा नहीं देखा क्योंकि उस चीज में आग लगी हुई थी। इसे फॉग ऑफ वॉर कहते हैं।




