हिंदू धर्म ग्रंथों में दान की महिमा बताई गई है। दान का अर्थ होता है कि उस वस्तु पर से अपना अधिकार समाप्त करना। हिंदू धर्म में धार्मिक धार्मिक स्थलों, गरीब व जरूरतमंद लोगों को दान करना बहुत ही शुभ माना गया है।
माना जाता है कि दान-पुण्य करने वाले जातक को देवी-देवताओं की कृपा मिलती है और उसके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन चीजों का गुप्त दान करने से आपको पुण्य फलों की प्राप्ति हो सकती है।
गुप्त दान का महत्वहिंदू धर्म के कई धर्म ग्रंथों में गुप्त दान के महत्व का वर्णन किया गया है और इसे महादान बताया गया है। यह एक ऐसा दान है, जो दिखाने के लिए नहीं, बल्कि भले की भावना के लिए किया जाता है। भागवत पुराण (स्कंद 10), अग्नि पुराण, महाभारत और मनुस्मृति आदि धर्म शास्त्रों में गुप्त दान को पुण्य फल देने वाला बताया गया है। ऐसा माना गया है कि अन्न का दान यदि गुप्त रूप से किया जाए तो इससे उसका महा फल मिलता है।
मंदिर में करें इन चीजों का गुप्त दानआप मंगलवार या शनिवार के दिन किसी हनुमान मंदिर में जाकर मासिच का गुप्त दान कर सकते हैं। इससे आपको नजर दोष से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही शुभ फलों की प्राप्ति के लिए आप किसी शिव जी के मंदिर में लोटे का गुप्त दान भी कर सकते हैं। मंदिर में आसन का गुप्त रूप से दान करना भी बहुत ही शुभ माना गया है।
इसके साथ ही दही का गुप्त दान करना भी काफी शुभ माना गया है। दही का गुप्त दान करने से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत हो सकती है, जिससे जीवन में खुशहाली और धन-वृद्धि बनी रहती है। लेकिन सूर्यास्त के बाद दही या दूध आदि का दान करने से बचें।




