कोरबा : जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के अंतर्गत कोरबा जिले में संचालित पीएमश्री विद्यालयों में अंशकालिक योग / खेल शिक्षक / प्रशिक्षक एवं अंशकालीन संगीत प्रशिक्षक पद हेतु 26 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किया गया था।
विभागीय जांच/जिला समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर पात्र / अपात्र का मेरिट सूची के क्रमानुसार काउंसलिंग हेतु अभ्यर्थियों को दिनांक 08 दिसंबर 2025 को दोपहर 01 तक आमंत्रित किया गया है।
हाऊसिंग बोर्ड संभाग कोरबा की ओर से खरमोरा कोरबा में नवीन आवासीय योजना तथा अन्य सभी संपत्तियों की जानकारी देने के लिए जिला स्तरीय आवास मेला का आयोजन कलेक्टोरेट परिसर कोरबा में जिला पंचायत कार्यालय के सामने 08 दिसंबर से 12 दिसंबर तक किया जाएगा। आवास मेला में एक ही जगह पर संभाग-कोरबा अंतर्गत जिला कोरबा एवं प्रदेश की सभी संपत्तियों की जानकारी प्राप्त होगी। साथ ही ऑन द स्पॉट मकान की बुकिंग भी आवास मेला में करा सकेगें।
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा इस आवास मेला में सभी लोगो से शामिल होने एवं अपने स्वयं के मकान का सपना साकार करने हेतु अपील किया गया है।




