Home देश भारत में 45.4 फीसदी लड़कियां नहीं जाती स्कूल, महाराष्ट्र का बुरा हाल,...

भारत में 45.4 फीसदी लड़कियां नहीं जाती स्कूल, महाराष्ट्र का बुरा हाल, राज्यवार डाटा यहां करें चेक

11
0

नई दिल्ली। : संसद का शीतकालीन सत्र जारी है जिसमें कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रहीं हैं। इसी में एक सवाल के जवाब में लड़कियों की साक्षरता (Girls Literacy) पर भी जानकारी साझा की गई है। संसद द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक अभी भी देश में लड़कियों की शिक्षा खराब स्थिति में है। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक देशभर में 45.4 प्रतिशत लड़कियां स्कूल नहीं जाती हैं।

महाराष्ट्र की स्थिति सबसे खराबसाझा की गई डिटेल के मुताबिक देशभर में लड़कियों के स्कूल जाने के मामले में महाराष्ट्र की स्थिति सबसे खराब है। इस राज्य में 66 फीसदी लड़कियां स्कूल नहीं जाती हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में 54.8%, जम्मू कश्मीर में 53.7%, ओडिशा में 49.5%, मिजोरम में 53.8% गर्ल्स स्कूल नहीं जाती हैं।

केरल सहित इन राज्यों का अच्छा प्रदर्शनलड़कियों के स्कूल जाने के मामले में केरल अन्य राज्यों की तुलना में अच्छा है। इस राज्य में केवल 33.2 फीसदी लड़कियां स्कूल नहीं जाती हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश में 37.8%, राजस्थान में 46.2%, बिहार में 45.7 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 47.2 फीसदी लड़कियां स्कूल नहीं जाती हैं।

राज्य के अनुसार स्कूल न जाने वाली लड़कियों का पर्सेंटेज

राज्य स्कूल न जाने वाली लड़कियों का प्रतिशत
राष्ट्रीय औसत 45.4%
महाराष्ट्र 66%
जम्मू कश्मीर 53.7%
हिमाचल प्रदेश 54.8%
बिहार 45.7%
उत्तर प्रदेश 47.2%
राजस्थान 46.2%
मध्य प्रदेश 37.8%
मिजोरम 53.8%
केरल 33.2%
ओडिशा 49.5%

प्री स्कूल से लेकर 12वीं तक का आंकड़ाआपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह आंकड़े प्री स्कूल से लेकर 12वीं कक्षा तक के लिए हैं। रिपोर्ट पिछले पांच वित्तीय वर्षों (FY 2022 से 2026) के आधार पर है। वर्ष 2025 और 2026 के आंकड़े अस्थाई हैं और इसमें बदलाव की गुंजाइश है।