लखनऊ: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा एवं अहम मुकाबला बुधवार को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत टूर्नामेंट में 2-1 आगे है और मेजबान यहां एक और जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेंगे। वहीं, मेहमान टीम के लिए यह करो या मरो वाला मैच होगा, क्योंकि एक और हार से वे सीरीज गंवा बैठेंगे। कुल मिलाकर लखनऊ में दर्शकों को हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है।
इसके अलावा आक्रामक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और मध्यक्रम में तिलक वर्मा यहा एक और उम्दा पारी खेलकर टीम सीरीज जिताने के इरादे से उतरेंगे। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और कुलदीप यादव के कंधों पर दारोमदार होगा। वहीं, टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का इस मुकाबले में खेलना मुश्किल है।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार आलराउंडर अक्षर पटेल स्वास्थ्य कारणों से मौजूदा सीरीज के आखिरी दो मैचों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में बंगाल के एक बाएं हाथ के स्पिन आलराउंडर शाहबाज अहमद को शामिल किया गया है। वह अपनी धीमी स्पिन और उपयोगी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। शाहबाज आइपीएल में आरसीबी और हैदराबाद के लिए भी खेल चुके हैं।
हालांकि, इसके बावजूद मेहमान टीम हार गई। चौथे मुकाबले में भारत को इन तीनों खिलाड़ियों से सतर्क रहना होगा, क्योंकि इनमें से किसी एक का बल्ला चल गया तो मैच का परिणाम बदल सकता है। गेंदबाजी में उसके पास ओटनिल बार्टमैन हैं, जिन्होंने दूसरे मैच में 24 रन देकर चार विकेट झटके। इसके अलावा नगिदी, जेनसेन और सिपामला भी सधी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।
- भारत (20 जीत, 34 मैच)
- आस्ट्रेलिया (19 जीत, 28 मैच)
- वेस्टइंडीज (14 जीत, 26 मैच)
- पाकिस्तान (14 जीत, 27 मैच)
- इंग्लैंड (13 जीत, 28 मैच)
भारतीय टीमसूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शाहबाज अहमद, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर।




