नई दिल्ली: अमूमन लोगों का सपना होता है कि वे आर्मी में शामिल होकर देश की सेवा करें। अगर आपका सपना भी आर्मी में शामिल होकर देश की सेवा करना हैं, तो आप बेहद की आसान तरीकों से आर्मी में शामिल हो सकते हैं। जी हां, आर्मी में शामिल होने के कई रास्ते हैं। आप कक्षा दसवीं, बारहवीं या स्नातक के बाद आर्मी में शामिल हो सकते हैं। दरअसल समय-समय पर भारतीय सेना की ओर से सेना में शामिल होने के लिए कई भर्तियां निकाली जाती है, जिनमें आवेदन करके उम्मीदवार भारतीय सेना का हिस्सा बन सकते हैं।
आज इस लेख के माध्यम से हम आपको आपकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर भारतीय सेना में शामिल होने के आसान स्टेप्स बताएंगे।
एनडीए और सीडीएस की परीक्षाअगर आप भारतीय सेना में शामिल होना चाहते हैं, तो आप एनडीए या सीडीएस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें, यह परीक्षा संघ लोक सेना आयोग (UPSC) की ओर से साल में दो बार आयोजित कराई जाती है। इन परीक्षाओं को पास करके उम्मीदवार थल सेना, नौसेना और वायुसेना में नौकरी करने के लिए एलिजिबल हो जाते हैं। एनडीए की परीक्षा 12वीं पास युवाओं के लिए और सीडीएस की परीक्षा स्नातक पास युवाओं के लिए आयोजित कराई जाती है।




