Home छत्तीसगढ़ सेहत के लिए नाशपाती क्यों है सुपरफूड? जानें इसके फायदें

सेहत के लिए नाशपाती क्यों है सुपरफूड? जानें इसके फायदें

12
0

हर साल दिसंबर महीने के पहले शनिवार को World Pear Day मनाया जाता है, ताकि इस पौष्टिक फल के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके. World Pear Day 2025 एक बार फिर लोगों को याद दिला रहा है कि नाशपाती सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी किसी सुपरफूड से कम नहीं. यह फल विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है. इस मौके पर जानिए नाशपाती खाने के वे फायदे, जो आपकी रोजमर्रा की हेल्थ को बड़ा लाभ पहुंचा सकते हैं.

1. पाचन शक्ति मजबूत बनाती है:- नाशपाती में भरपूर मात्रा में डायटरी फाइबर होता है, जो कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं दूर करने में मदद करता है. यह आंतों की मूवमेंट को नियमित रखकर पाचन को दुरुस्त रखती है.

2.दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद:- नाशपाती में मौजूद पोटैशियम दिल की धड़कन को नियंत्रित रखता है और ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में मदद करता है. इसके एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर हार्ट डिजीज़ का खतरा घटाते हैं.

3. इम्यूनिटी को करता है बूस्ट:- इसमें मौजूद विटामिन C व एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को बैक्टीरिया और वायरल इंफेक्शन से लड़ने में सक्षम बनाते हैं. नियमित रूप से नाशपाती खाने से सर्दी-जुकाम का खतरा कम होता है.

4. वजन कम करने में मददगार:- नाशपाती लो-कैलोरी फल है और इसमें हाई फाइबर होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है. यह अनचाही क्रेविंग को कम कर वजन नियंत्रण में सहयोग देता है.

5. त्वचा को देता है नैचुरल ग्लो:- नाशपाती में मौजूद विटामिन, फाइबर और मिनरल्स त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं. यह त्वचा की रूखापन, पिंपल्स और झुर्रियों को कम कर नेचुरल ग्लो बढ़ाता है.

6. हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है:- इसमें मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और कॉपर हड्डियों की मजबूती बढ़ाते हैं. बढ़ती उम्र में नाशपाती का सेवन बोन डेंसिटी बनाए रखने में मदद करता है.