नई दिल्ली : क्रिसमत की रात अमेरिका ने नाइजीरिया स्थित आतंकवादी संगठन ISIS के ठिकानों को निशाना बनाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी। ट्रंप ने कहा कि नाइजीरियाई सरकार हिंसा को रोकने में असफल रही है। ऐसे में अगर अमेरिका इसका बचाव नहीं करता है तो यह नाइजीरिया के ईसाइयों के लिए खतरा होगा।
दरअसल, अक्टूबर में ही नाइजीरिया स्थित आतंकियों के ऊपर ईसाइयों को मारने का आरोप लग चुका है। डोनल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ये आतंकवादी मुख्य रूप से निर्दोष ईसाइयों को निशाना बना रहे थे और उनकी बेरहमी से हत्या कर रहे थे।
मैंने पहले ही इन आतंकवादियों को चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने ईसाइयों का कत्लेआम बंद नहीं किया, तो उन्हें इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा और आज रात ऐसा ही हुआ। युद्ध विभाग ने कई सटीक हमले किए, जैसा कि सिर्फ यूनाइटेड स्टेट्स ही कर सकता है। मेरे नेतृत्व में, हमारा देश कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद को पनपने नहीं देगा। भगवान हमारी सेना को आशीर्वाद दे, और सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं, जिसमें मरे हुए आतंकवादी भी शामिल हैं और अगर उन्होंने ईसाइयों का कत्लेआम जारी रखा तो ऐसे और भी बहुत से आतंकवादी मारे जाएंगे।




