नई दिल्ली: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं, वे जल्द ही इन पदों पर आवेदन कर सकेंगे। बता दें, इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी, 2026 से शुरू हो जाएंगे। साथ ही असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 26 मार्च, 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.mponIine.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
कैसे होगा चयनउम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन का प्रावधान भी किया गया है। लिखित परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.mponIine.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नबंर, ईमल आईडी आदि को दर्ज करना होगा।
- व्यक्तिगत जानकारी को दर्ज करने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।




