Home देश मादुरो को बंधक बनाए जाने के बाद वेनेजुएला में नया अंतरिम राष्ट्रपति...

मादुरो को बंधक बनाए जाने के बाद वेनेजुएला में नया अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त, जानें किसे मिली जिम्मेदारी

11
0

वेनेजुएला: मादुरो को बंधक बनाए जाने के बाद वेनेजुएला में नया अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त कर दिया गया है। वेनेजुएला सुप्रीम कोर्ट ने ये फैसला लिया है। डेल्सी रोड्रिग्ज को वेनेजुएला का नया अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है। बता दें कि डेल्सी रोड्रिग्ज अभी तक वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति के रूप में सेवाएं दे रही थीं।

डेल्सी रोड्रिग्ज को क्यों सौंपी गई जिम्मेदारी?

राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को बंधक बनाए जाने के बाद ये फैसला लिया गया है। दरअसल अमेरिका ने अचानक वेनेजुएला पर हमला कर दिया था, जिसके बाद जो हालात बने, उनमें मादुरो की अनुपस्थिति से वेनेजुएला अस्थिर हो सकता था। ऐसे में उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को नया अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त किया गया।

गौरतलब है कि मादुरो को शनिवार तड़के अमेरिकी बलों द्वारा किए गए एक ऑपरेशन में हिरासत में लिया गया है।

कौन हैं डेल्सी रोड्रिग्ज?

डेल्सी रोड्रिग्ज मूल रूप से वेनेजुएला की काराकस से हैं। उनका जन्म काराकस में 18 मई 1969 को हुआ था। उनके पिता जॉर्ज एंटोनियो रोड्रिग्ज वामपंथी गुरिल्ला लड़ाके थे। जॉर्ज ने 1970 के दशक में क्रांतिकारी लीगा सोशलिस्टा पार्टी बनाई थी।

खुद मादुरो भी डेल्सी की प्रतिभा के कायल रहे हैं। मादुरो ने एक बार डेल्सी को शेरनी भी कहा था। डेल्सी ने सरकार में कई अहम पदों पर सेवाएं दी हैं।

डेल्सी रॉड्रिग्ज ने अमेरिका से की थी मादुरो को छोड़ने की मांग

हालही में वेनेजुएला में उपजी गंभीर स्थिति के बाद डेल्सी रॉड्रिग्ज ने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने अमेरिका से मादुरो को छोड़ने की मांग की थी। रॉड्रिग्ज ने अमेरिका से मादुरो को छोड़ने की मांग करते हुए कहा था कि उनका देश कभी किसी का भी उपनिवेश नहीं बनेगा। उन्होंने यह भी कहा था कि वेनेजुएला अपने प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। डेल्सी रॉड्रिग्ज ने अमेरिका की कार्रवाई पर गहरी नाराजगी भी जताई थी।