पाटन : छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन विकासखंड पाटन का पुनर्गठन शनिवार, 10 जनवरी 2026 को शासकीय प्राथमिक पीएम-शाला अखरा में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पाटन विकासखंड क्षेत्र के शिक्षक फेडरेशन से जुड़े बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना तथा शिक्षक हितों की रक्षा के लिए नई कार्यकारिणी का गठन करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उप प्रांताध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर एवं प्रांतीय कोषाध्यक्ष राजेश चंद्राकर ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विशेष अतिथियों में भानु प्रताप यादव जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ एवं मीडिया प्रभारी कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन दुर्ग, महेन्द्र कुमार साहू प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ शामिल रहे। इसके अतिरिक्त के.के. बंछौर संरक्षक छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन, विकासखंड अध्यक्ष पवन कामड़े, महेन्द्र वर्मा जिला सचिव तथा मोरध्वज वर्मा प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिलाई-3 की पावन उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपेन्द्र कुमार साहू, प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अखरा द्वारा की गई। संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन दुर्ग संभाग के महामंत्री चंचल कुमार द्विवेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के पूजन के साथ हुआ, जिसके पश्चात संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई।




