नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने (RSSB) एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के 1100 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर फॉर्म भर लें। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 4 फरवरी 2026 निर्धारित है।
- एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी (कृषि) या बीएससी (कृषि उद्यान) में डिग्री होनी चाहिए।
- न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित श्रेणी/ विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
कैसे करें अप्लाईआवेदन पत्र भरने के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन पोर्टल rssb.rajasthan.gov.in पर रिक्रूटमेंट एडवर्टीजमेंट पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें अथवा SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से लॉग इन करने के उपरांत सिटीजन एप्स G2C पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन करके किया जा सकता है। आवेदन के लिए पहले उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।




