Home मनोरंजन The Bluff Trailer: समुद्री डाकू बनी Priyanka Chopra हुईं निर्दयी, ट्रेलर में...

The Bluff Trailer: समुद्री डाकू बनी Priyanka Chopra हुईं निर्दयी, ट्रेलर में मचाया खून-खराबा

8
0

नई दिल्ली : प्रियंका चोपड़ा और कार्ल अर्बन अभिनीत फिल्म ‘द ब्लफ’ (The Bluff) का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज हो गया है। प्राइम वीडियो ने अपने यूट्यूब चैनल पर दो मिनट से अधिक लंबा यह वीडियो शेयर किया है।

चाकू-तलवार से लड़ते नजर आईं एक्ट्रेस

ट्रेलर में प्रियंका का किरदार अपनी बेटी की रक्षा करते हुए दिखाया गया है, जबकि कार्ल अर्बन के नेतृत्व में कुछ लोग उनका पीछा कर रहे हैं। प्रोटेक्टिव प्रियंका उनसे निहत्थे हाथों, चाकुओं, पत्थरों और तलवार से लड़ती नजर आ रही हैं। किरदारों के बीच भयंकर टकराव और कुछ ड्रामेटिक मोमेंट्स भी दिखाए गए हैं।

प्रियंका एक दमदार और जोशीले अवतार में एक पूर्व समुद्री डाकू की भूमिका निभा रही हैं, जिसका अतीत फिर से सामने आता है और उसे उन चुनौतियों का सामना करने के लिए मजबूर करता है जिन्हें वह लंबे समय से पीछे छोड़ चुकी थी। ट्रेलर में प्रियंका के किरदार को ‘ब्लडी मैरी’ का नाम दिया गया है।

फैंस ने की एक्शन की तारीफ

वहीं फैंस को भी प्रियंका का ये अवतार बेहद पसंद आ रहा है और वो उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने कहा,”आखिरकार प्रियंका को हॉलीवुड में उनका हक मिल रहा है। इंतजार नहीं कर सकता, क्वीन। यह ट्रेलर बहुत ही शानदार लग रहा है!” एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, “प्रियंका चोपड़ा के शानदार अभिनय के लिए एक पल के लिए रुकते हैं। उन्हें इस अभिनय के लिए ऑस्कर मिलना चाहिए।” अन्य ने लिखा,”सब कुछ शानदार लग रहा है… लेकिन मेरी नजरें आप पर ही टिकी हैं priyankachopra। बहादुर। शक्तिशाली। एक सच्ची योद्धा। एक पूर्ण अल्फा।” वहीं एक अन्य ने प्रियंका को कार्ल अर्बन से भी बेहतर बताया।”

प्रियंका और कार्ल के अलावा, द ब्लफ में टेमुएरा मॉरिसन भी एक अहम भूमिका में हैं। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज द्वारा निर्मित, द ब्लफ का निर्देशन फ्रैंक ई. फ्लावर्स ने किया है। द ब्लफ 25 फरवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए तैयार है।