नई दिल्ली : मध्य प्रदेश में एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के विभिन्न संगठनों के कई नेताओं ने रविवार को भोपाल में अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
ब्राह्मण बेटियों को लेकर असभ्य बयान देने वाले आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने की मुख्य मांग समेत अन्य कई मांगों के बहाने भेल दशहरा मैदान में आयोजित एससी-एसटी-ओबीसी संगठनों के संयुक्त मोर्चा के सम्मेलन में जुटे नेताओं ने प्रसिद्ध कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य तक को लेकर अपशब्द कहे।
छतरपुर जिले के चांदला से भाजपा के पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने स्वामी रामभद्राचार्य के वीडियो का हवाला देकर उनके लिए कहा, “तुम वाइफ को एंज्वाय की वस्तु बताते हो, इसलिए तुम्हारी आंख खराब हुई है।” दरअसल, कुछ समय पहले जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने पत्नी और वाइफ में अंतर बताने के संदर्भ में वाइफ वाली बात कही थी।
भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन, जयस के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश मुजाल्दा व आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा ने भी अपनी बात कही। उल्लेखनीय कि कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने दो दिन पहले मीडिया से साक्षात्कार में एससी, एसटी ओबीसी महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं को धर्मग्रंथों से जोड़ा था।




