रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नए कमिश्नर की तैनाती से जुड़ी प्रक्रिया आज पूरी कर ली जाएगी। रायपुर का पहला पुलिस आयुक्त कौन होगा, यह भी कैबिनेट की बैठक में तय हो जाएगा। हालांकि इससे पहले रायपुर जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल सामने आया है। एसएसपी दफ्तर ने तबादले और पोस्टिंग का आदेश जारी कर दिया है।
दरअसल एसएसपी लाल उमेद सिंह के निर्देश पर अलग-अलग थानों में तैनात उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का तबादला आदेश जारी किया गया है। इस आदेश से 11 पुलिस के अधिकारी कर्मचारी प्रभावित हुए है। देखें किसे मिली, किस थाने में जिम्मेदारी





