एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि चर्च आश्रम से जुड़े एक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है, जिसमें संगठन के कई लोग शामिल हैं. डेविड चाको के पास से कई डिजिटल साक्ष्य भी बरामद हुए हैं.
क्या है पूरा मामला
सुकुलदौहन चौकी पुलिस को 8 जनवरी को एक लिखी शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें कहा गया था कि धर्मापुर गांव डेविड चाको आश्रम चर्च का संचालन कर रहा है. वहां नाबालिग बच्चों को रखा गया था और धर्मांतरण की गतिविधियां चालू थीं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को बरामद किया. मामले में महिला बाल विकास की टीम भी जांच कर रही है.
पुलिस ने चर्च आश्रम से कई दस्तावेज अभिलेख रजिस्टर और सामग्री जब्त की. एक नेटवर्क का भी संचालन किया जा रहा था. इस दौरान पुलिस ने लैपटॉप, आईपैड और मोबाइल जब्त किए, जहां से संदिग्ध डिजिटल साक्ष्य मिले हैं. इसके साथ ही सोलर आधारित प्रोजेक्टर जब्त किया, जिसकी कीमत हजारों डॉलर है. पुलिस वित्तीय लेन-देन (फंडिंग) के बारे में भी पता कर रही है, जो संदिग्ध है.
एसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि धर्मापुर मामले में एक व्यक्ति जिनका नाम डेविड चाको है, जो कथित धर्मांतरण का प्रयास कर रहा था. इस संबंध में काफी सूचना प्राप्त हुई हैं. इसमें बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिनके नाम और नंबर हमारे पास हैं. डिजिटल साक्ष्य में काफी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है, जिससे यह साबित होता है कि चर्च आश्रम में प्रलोभन या भय दिखाकर धर्मांतरण का प्रयास किया जा रहा था.




