सर्दियों का मौसम आते ही शरीर को गर्म रखने और इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए हेल्दी खानपान की जरूरत बढ़ जाती है। ऐसे में सूप एक बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। अगर आप स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखना चाहती हैं, तो चुकंदर और टमाटर से बना सूप आपकी डाइट में जरूर शामिल होना चाहिए। यह सूप न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि महिलाओं की सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद माना जाता है।
पोषक तत्वों से भरपूर यह सूप शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करता है। चुकंदर और टमाटर दोनों ही पोषण से भरपूर सब्जियां हैं। सर्दियों में इनसे बना सूप शरीर को गर्माहट देता है और गले को भी राहत पहुंचाता है। इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स ठंड के मौसम में होने वाली कई समस्याओं से बचाव कर सकते हैं। इसे रोजाना भी डाइट में शामिल किया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं इसके फायदे और रेसिपी।
टमाटर में विटामिन सी, विटामिन ई और बीटा कैरोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को पोषण देने का काम करते हैं। वहीं चुकंदर स्किन के पोर्स को साफ रखने में मदद करता है और सीबम के अधिक उत्पादन को बैलेंस कर सकता है। रोजाना इस सूप का सेवन करने से स्किन में नेचुरल ग्लो आता है और मुंहासों की समस्या भी कम हो सकती है।
शरीर में बढ़ी हुई सूजन कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकती है। टमाटर में मौजूद लाइकोपीन शरीर में इन्फ्लेमेशन को कम करने में मदद करता है। वहीं चुकंदर के एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने का काम करते हैं। इसका रोजाना इसे पीने से हार्ट की बीमारियां रोग और अन्य क्रॉनिक बीमारियों के खतरे को भी कम कर सकता है।
ठंड के मौसम में बार-बार सर्दी-जुकाम होना आम समस्या होती है। चुकंदर और टमाटर का सूप विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इससे शरीर बीमारियों से लड़ने के लिए बेहतर तरीके से तैयार रहता है।
अगर आपको कब्ज या पाचन से जुड़ी समस्या रहती है, तो यह सूप आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। चुकंदर और टमाटर दोनों में मौजूद डायट्री फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं और आंतों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। नियमित सेवन से पेट हल्का और साफ महसूस होता है।
चुकंदर को एनर्जी बूस्टर माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने में मदद करते हैं। वहीं टमाटर शरीर को एक्टिव रखने में सहायक होता है। इस सूप के सेवन से स्टैमिना बढ़ सकता है और वर्कआउट या रोजमर्रा के कामों में थकान कम महसूस होती है।
- एक पैन या बर्तन में चुकंदर, टमाटर, प्याज, नमक, तेज पत्ता, अदरक, लहसुन, स्टॉक और नमक डालें।
- सभी चीजों को अच्छे से उबाल लें, ढककर तब तक पकाएं जब तक कि चुकंदर पक न जाएं।
- तेज पत्ता डालें, ब्लेंडर से सूप को मुलायम प्यूरी बनाने के लिए ब्लेंड करें।
- सूप के बर्तन को फिर से गैस स्टोव पर रखें, ऑलिव ऑयल या मक्खन डालें और 2 से 3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
- क्रीम मिलाएं और एक मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
- आपकी चुकंदर टमाटर सूप परोसने के लिए तैयार है।




