नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस दौरान उन्होंने कई सवालों को जवाब दिए।
सितांशु कोटक ने स्वीकार किया कि संजू सैमसन खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं, लेकिन उन्होंने उनकी प्रतिभा पर कोई संदेह नहीं। न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में सैमसन लय में नहीं आ पाए हैं और चार मैचों में मात्र 40 रन ही बना पाए हैं।
कोटक ने कहा कि इस कठिन दौर में टीम की पूरी टीम सैमसन के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा, “मनोबल को मजबूत रखना हर व्यक्ति की अपनी जिम्मेदारी होती है। वह अभ्यास कर रहा है और कड़ी मेहनत कर रहा है, इसलिए हम सभी जानते हैं कि संजू क्या कर सकता है। मुझे संजू के बारे में और कुछ कहने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह वाकई बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।”
कोटक ने कहा, “यह सीरीज हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण रही है। जाहिर है, यह फायदेमंद है क्योंकि विश्व कप से पहले आप लय में आने लगते हैं, आप संयोजन खोजने लगते हैं और आप खिलाड़ियों को मौका देने की कोशिश करते हैं।”उन्होंने कहा, “खेलते समय हम यही सब कर सकते हैं। इसलिए, ये पांच मैच और उससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई सीरीज भी हमारे लिए बहुत उपयोगी रही हैं।”
उन्होंने कहा, “जहां तक मुझे पता है, फिलहाल तो उनके खेलने की पूरी संभावना है। फिजियो अभ्यास के लिए यहां मौजूद हैं। फिजियो ही फैसला लेंगे। लेकिन मुझे लगता है कि वह खेलेंगे।”




