Home छत्तीसगढ़ अपराधियों का बेखौफ खेल! भाजपा नेता के पेट्रोल पंप से 2 लाख...

अपराधियों का बेखौफ खेल! भाजपा नेता के पेट्रोल पंप से 2 लाख पार, सीसीटीवी फुटेज से अब आरोपी की तलाश

10
0

रायगढ़ :  भाजपा नेता के पेट्रोल पंप से स्कूटी सवार अज्ञात आरोपी ने दिनदहाड़े लाखों की नगदी रकम लेकर फरार हो गया।  पेट्रोल पंप के कर्मचारी की रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी तक पहुंचने सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरगढ़ के पास स्थित भाजपा नेता रविन्द्र गबेल के वेदनाथ पेट्रोल पम्प में कल दोपहर सवा 3 बजे के आसपास स्कूटी में सवार होकर एक अज्ञात शख्स पेट्रोल डलवाने पहुंचा था। इस दरम्यान पेट्रोल पम्प में एक युवती के अलावा एक युवक ही मौजूद था। इसी मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी ने आफिस में घुसकर पेट्रोल और डीजल के दो से तीन दिन तक रखी नगदी रकम 2 लाख 18 हजार को लेकर बड़ी असानी से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि चोरी के संदेह होनें पर वहां मौजूद युवक ने अज्ञात शख्स का कुछ दूर तक पीछा किया, लेकिन आरोपी फरार हो गया।

बहरहाल पेट्रोल पम्प में काम करने वाले युवक की रिपोर्ट के बाद खरसिया पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेल खंगालते हुए आरोपी की पतासाजी में जुट गई है।