Home विदेश एपस्टीन पीड़ितों के सामने झुके ब्रिटिश पीएम स्टार्मर, राजदूत नियुक्ति के लिए...

एपस्टीन पीड़ितों के सामने झुके ब्रिटिश पीएम स्टार्मर, राजदूत नियुक्ति के लिए मांगी क्षमा

9
0

लंदन : ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने जेफरी एपस्टीन के साथ संबंध होने के बावजूद पीटर मेंडेलसन को वाशिंगटन में ब्रिटेन का राजदूत नियुक्त किए जाने के लिए गुरुवार को पीड़ितों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मेंडेलसन ने झूठ बोला और एपस्टीन को ऐसे व्यक्ति के रूप में पेश किया जिसे वह मुश्किल से जानते थे।

पीड़ितों से उन्होंने कहा, ”जो आपके साथ हुआ उसके लिए मुझे खेद है, मुझे खेद है कि इतने सारे शक्तिशाली लोगों ने आपको निराश किया। मुझे खेद है कि मैंने मेंडेलसन के झूठ पर विश्वास किया और उन्हें नियुक्त किया, और मुझे खेद है कि अब भी आपको इस कहानी को एक बार फिर सार्वजनिक रूप से घटते हुए देखने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।”

स्टार्मर ने 2024 में मेंडेलसन को अमेरिका में राजदूत नियुक्त किया था। सितंबर में ईमेल प्रकाशित होने के बाद प्रधानमंत्री ने उन्हें पद से हटा दिया, क्योंकि ईमेल से पता चला था कि नाबालिग से यौन दु‌र्व्यवहार के आरोप में 2008 में दोषी ठहराए जाने के बाद भी एपस्टीन के साथ उनकी दोस्ती बनी हुई थी। एपस्टीन ने 2019 में जेल में आत्महत्या कर ली थी।

प्रधानमंत्री पर बढ़ रहा दबावपीएम स्टार्मर की एपस्टीन से कभी मुलाकात नहीं हुई और उन पर किसी भी प्रकार का आरोप भी नहीं है। लेकिन एपस्टीन के साथ मेंडेलसन के घनिष्ठ संबंधों के सामने आने के बाद से उन्हें अपनी सत्तारूढ़ लेबर पार्टी के भीतर ही दबाव का सामना करना पड़ रहा है। आलोचकों का मानना है कि यह एक ऐसी गलती है जिससे स्टार्मर के पद को खतरा हो सकता है।