नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने पर भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ हटा दिया है। उन्होंने कहा कि भारत ने अहम कदम उठाए हैं और नई दिल्ली ने मॉस्को से सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से तेल इंपोर्ट बंद करने का वादा किया है।
ट्रंप ने शुक्रवार को एक कार्यकारी आदेश में कहा, “मुझे कार्यकारी आदेश 14066 में बताई गई नेशनल इमरजेंसी से निपटने के लिए भारत की कोशिशों के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी और सुझाव मिले हैं। खास तौर पर भारत ने रूसी फेडरेशन से सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से तेल इंपोर्ट बंद करने का वादा किया है। यह बताया है कि वह यूएस से एनर्जी प्रोडक्ट्स खरीदेगा। हाल ही में यूनाइटेड स्टेट्स के साथ अगले 10 सालों में डिफेंस कोऑपरेशन बढ़ाने के लिए एक फ्रेमवर्क पर सहमति जताई है।”
साझा बयान में आगे कहा गया है कि इसके बदले में अमेरिका सामानों की एक लंबी लिस्ट पर रेसिप्रोकल टैरिफ रेट कम करेगा और कुछ ऐसे और आइटम्स पर इसे पूरी तरह से हटा सकता है जो देश में नहीं बनते हैं, बशर्ते दोनों देशों के बीच बातचीत सफल हो।




