कंधे में दर्द हो, तो शायद ही हम उसके प्रति जरा भी सावधानी बरतते हैं। इसकी वजह यह भी है कि हममें से ज्यादातर लोग डेस्क जॉब करते हैं। कंप्यूटर स्क्रीन पर घंटों बिताते हैं और एक ही पोजिशन पर बैठे रहते हैं।
ऐसे में कमर दर्द, पीठ दर्द और कंधे में दर्द होना नॉर्मल हो जाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि कंधे का दर्द हमेशा सामान्य दर्द हो या विटामिन डी की कमी के कारण हो, यह जरूरी नहीं है। कभी-कभी यह हार्ट डिजीज से भी संबंधित होता है। जानें, सर्वोदय हॉस्पिटल में Director & Head – Interventional Cardiology से कैसे और इसके अन्य संकेत क्या हैं।
क्या कंधे का दर्द हृदय रोग का संकेत हो सकता है?-
जी, हां! यह सच है कि कंधे का दर्द हृदय रोग का संकेत हो सकता है। विशेषकर, बाएं कंधे के दर्द को जरा भी हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। कुछ गंभीर मामलों में यह हार्ट अटैक का शुरुआती संकेत हो सकता है। विशेषज्ञों की मानें, तो हार्ट अटैक के दौरान ब्रेन हार्ट तक सही सिग्नल नहीं पहुंचा पाता है। ऐसे में मरीज को सीने में भारीपन, टाइटनेस और दर्द महसूस होता है। ऐसा ही दर्द कंधे तक पहुंचता है। हालांकि, हार्ट अटैक आने पर अन्य लक्षण भी नजर आते हैं, जैसे सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आना और असहज महसूस करना।
कंधे में दर्द होने के कारण
कंधे में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे-
- मसल्स पेन होना
- बैठने का गलत तरीका
- जोड़ों में सूजन
- हड्डियों से जुड़ी बीमारी
- कंधे में चोट लगना
- गर्दन या स्पाइन की नस दबना।
हार्ट अटैक के लक्षण
कंधे में दर्द होने के अलावा हार्ट अटैक आने पर कई अन्य लक्षण नजर आते हैं, जैसे-
- सीने में दबाव, भारीपन और ।
- थकान और कमजोरी महसूस होना।
- बहुत ज्यादा पसीना आना।
- सीने में जलन और अपच होना।
- सिरदर्द और चक्कर आना।
- उल्टी या जी मिचलाना।
- ।
हार्ट अटैक के वॉर्निंग साइन को समझें
हार्ट और कंधे की नसें काफी नजदीकी से कनेक्टेड होती हैं। इसलिए, जब भी हार्ट अटैक आता है, तो ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने लगती है और इसका सबसे पहला असर कंधे, जबड़ा और गर्दन में दर्द के रूप में नजर आता है। विशेषकर देखने में आता है कि बाएं कंधे में दर्द तीव्र होता है। हालांकि, हार्ट अटैक का प्रभाव दोनों कंधों पर पड़ सकता है। ध्यान रखें कि हार्ट अटैक में सिर्फ कंधे में दर्द नहीं होता है। कई अन्य लक्षण भी दिखते हैं, जिनका जिक्र हमने पहले किया है। हर व्यक्ति को यह भी समझना चाहिए कि मसल्स के कारण हो रहे कंधे का दर्द और हार्ट अटैक में हो रहा दर्द एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होता है।
निष्कर्ष
हार्ट अटैक और कंधे का दर्द आपस में गहराई से संबंधित है। हालांकि, कंधे में दर्द के अन्य कारण भी हो सकते हैं। विटामिन की कमी या चोट के कारण भी कंधे में दर्द हो सकता है। यहां तक कि गलत मूवमेंट भी कंधे के दर्द को ट्रिगर कर सकती है। इसलिए, अगर किसी को अक्सर कंधे में दर्द रहता है, तो उन्हें अपनी जांच करवानी चाहिए। हां, अगर कंधे में दर्द के साथ-साथ अन्य परेशानियां भी हों, जैसे सांस लेने में दिक्कत, चक्कर आना, थकान और कंफ्यूजन हो रही है, तो यह हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है। इस तरह की स्थिति में बिना एक सेकेंड देरी किए डॉक्टर के पास जाना चाहिए।




